Home देश RRB NTPC Exam 2020: पहले चरण के CBT के लिए परीक्षा शहर,...

RRB NTPC Exam 2020: पहले चरण के CBT के लिए परीक्षा शहर, डेट और शिफ्ट टाइमिंग का लिंक एक्टिव

33
0

रेलवे एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी होंगे. अनुमान है कि 24 दिसंबर से एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं.

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी भर्ती (RRB NTPC Exam 2020) परीक्षा के पहले चरण के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए एग्जाम सिटी और तारीख का लिंक एक्टिव कर दिया है. भर्ती परीक्षा के पहले चरण के लिए परीक्षा शहर, सीबीटी डेट और शिफ्ट टाइमिंग जारी कर दी गई है.

पहले चरण की परीक्षा 28 दिसंबर से शुरू होगी. रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से पहले ही ये सूचना दी गई थी कि परीक्षा से 10 दिन पहले परीक्षा शहर और समय की जानकारी अभ्यर्थियों को दे दी जाएगी.

पहले चरण की परीक्षा 28 दिसंबर से
एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के जरिए 35000 से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां होनी हैं. रेलवे एनटीपीसी की भर्ती परीक्षाएं कई चरणों में आयोजित की जाएंगी. इसके तहत सीबीटी परीक्षा का पहला चरण 28 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच होगी.

23 लाख अभ्यर्थी पहले चरण में परीक्षा देंगे

उन अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी व डेट घोषित कर दी गई है, जिनकी परीक्षा पहले चरण में होनी हैं. इस भर्ती परीक्षा के लिए 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, इनमें से 23 लाख अभ्यर्थी पहले चरण में परीक्षा देंगे. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न चरणों में सीबीटी परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा शहर व समय आदि की जानकारी भी दी जाएगी.

चार दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्ड

रेलवे एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी होंगे. अनुमान है कि 24 दिसंबर से एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं.