7810 पदों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की भर्तियां होंगी. ये नियुक्तियां संविदा के आधार पर होंगी.
राजस्थान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 7810 पदों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की भर्तियां होंगी. अभी तक सीएचओ के कुल 6310 पदों पर भर्तियां होनी थी, लेकिन अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएचओ की भर्ती प्रक्रिया में 1500 अतिरिक्त पद जोड़ने की स्वीकृति दी है. ये नियुक्तियां संविदा के आधार पर होंगी.
सुलभ होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
सरकार का मानना है कि कोरोना के कारण बार बार भर्ती परीक्षाओं को करवाना संभव नहीं है. ऐसे में सीएचओ की भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या संख्या बढ़ाकर 7810 कर दी गई है, इसमें कुल 1500 अतिरिक्त पद जोडे गए हैं. इन अतिरिक्त भर्तियों से राजस्थान के सुदुर अंचलों के स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी. राजस्थान में वर्ष 2022 तक उप-स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के रूप में शुरू किया जाना है. इसी के तहत 6310 पदों पर भर्तियां निकाली गई थीं.



