परीक्षा 18 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 1663 रिक्तियां भरी जाएंगी. अगली परीक्षा 28 दिसंबर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) पदों के लिए होगी. इसके जरिए कुल 35,208 रिक्तियों को भरा जाएगा.
RRB Recruitment Exam 2020: रेलवे भर्ती बोर्ड के लिए साल 2019 में नोटिफाइड पदों के लिए भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है. इन पदों में शिक्षक, स्टेनोग्राफर जैसे पद हैं. परीक्षा 18 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 1663 रिक्तियां भरी जाएंगी.
अगली परीक्षा 28 दिसंबर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) पदों के लिए होगी. इसके जरिए कुल 35,208 रिक्तियों को भरा जाएगा. इसके बाद तीसरी परीक्षा RRC level 1 के लिए अप्रैल के महीने में होगी. यह परीक्षा भी कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के माध्यम से 1,03,769 पदों को भरा जाएगा. इस परीक्षा के लिए 1 करोड़ 15 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.
उम्मीदवारों को इन बातों का रखना होगा ध्यान
– जिन उम्मीदवारों को बुखार लक्षण होंगे उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ऐसे उम्मीदवारों के लिए किसी अन्य दिन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.
-परीक्षा शुरू होने से पहले कैंडीडेट्स का फोटो और बायोमेट्रिक लिया जाएगा. केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी.
– उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित टेस्ट से पहले एक मॉक टेस्ट से खुद को परिचित कर सकते हैं. मॉक टेस्ट का लिंक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.
– एंट्री गेट पर उम्मीदवारों को कोविड-19 सेल्फ डेक्लेरेशन सर्टिफिकेट जमा करना होगा. रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि बिना डेक्लेरेशन के उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
– परीक्षा केंद्रों पर थर्मों गन के जरिए उम्मीदवारों के तापमान की जांच की जाएगी.
– सभी उम्मीदवारों को अपने खुद के फेस मास्क पहनने अनिवार्य होंगे.
– रेलवे जहां भी आवश्यक हो और संभव हो, उम्मीदवारों की यात्रा के लिए विशेष परीक्षा ट्रेनें चलाएगा.
ये भी पढ़ें



