राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि सभी निकायों के 1775 वार्डों में से कांग्रेस के 620, भाजपा के 548, बसपा के 7, भाकपा के 2, माकपा के 2, आरएलपी के 2 और 595 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की.
राजस्थान (Rajasthan) के 12 जिलों के 50 नगर निकायों के लिए हुए चुनावों का नतीजा आ चुका है. इनके 1775 वार्डों में कांग्रेस (Congress) के 620, भाजपा (BJP) के 548, बसपा के 7, भाकपा के 2, माकपा के 2, आरएलपी के 1 उम्मीदवारों के साथ ही 595 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की. राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 12 जिलों की 50 नगर निकायों (43 नगर पालिका और 7 नगर परिषद) में सदस्य पदों के लिए हुए आम चुनाव का परिणाम रविवार को जारी कर दिया.
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि सभी निकायों के 1775 वार्डों में से कांग्रेस के 620, भाजपा के 548, बसपा के 7, भाकपा के 2, माकपा के 2, आरएलपी के 2 और 595 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की. मेहरा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को लोक सूचना जारी होगी. नामांकन पत्र मंगलवार तीन बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे. उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा की तिथि बुधवार को होगी, जबकि बृहस्पतिवार को तीन बजे तक अभ्यर्थिता वापिस ली जा सकेगी. उन्होंने बताया कि चुनाव चिह्नों का आवंटन 17 दिसंबर को नाम वापसी के समय समाप्ति के तुरंत बाद किया जाएगा. अध्यक्ष के लिए मतदान 20 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक किया जाएगा, जबकि मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद होगी. उन्होंने बताया कि इसी तरह उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन 21 दिसंबर को होगा.
राजस्थान में आज चुनाव हो जायें तो BJP तीन-चौथाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी: अरूण सिंह
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने रविवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कुशासन से आमजन, किसान, युवा हताश एवं परेशान है. उन्होंने कहा, ‘प्रदेश में ऐसे हालात बन चुके हैं कि अगर आज विधानसभा के चुनाव हो जाये तो मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा तीन-चौथाई बहुमत के साथ सरकार बनायेगी.’ सिंह ने रविवार को पार्टी के जिला प्रमुखों, जिला उप-प्रमुखों, महापौर, उप-महापौरों का सम्मान किया. इस दौरान इन जनप्रतिनिधियों का श्रीफल, शॉल, पुष्प गुच्छ देकर एवं पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया.
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी गौरवान्वित हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के कार्यकर्ता हैं, इस पर हमें गर्व है. उन्होंने कहा, ‘इस पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता हैं, जो दुनियाभर में भारत का स्वाभिमान बढ़ा रहे हैं. मोदी सरकार की नीतियों से देश का हर वर्ग खुश है. जितना पैसा केन्द्र से जाता है उतना ही पैसा लाभान्वित को मिलता है.’ सम्मान समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ इत्यादि नेता मौजूद रहे.


