मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 11 दिसम्बर 2020 को पूर्वान्ह 11 बजे हेलीकाप्टर द्वारा कोरिया जिले के ग्राम घुघरा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12 बजे ग्राम घुघरा पहुंचेंगे। वे वहां गोठान का अवलोकन तथा मल्टीयूटीलिटी सेन्टर का लोकार्पण करेंगे। वे इसी दिन ग्राम बसवाही में नवीन पंचायत भवन सह उचित मूल्य दुकान का अवलोकन एवं लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बैकुण्ठपुर के चेरवापारा स्थित कृषि महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा आमसभा का सम्बोधित करेंगे। तत्पश्चात ग्राम छिंदडाड़ में धान खरीदी केन्द्र का अवलोन एवं किसानों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह में झुमका बोट क्लब में फिश एक्वेरियम का लोकार्पण करने के पश्चात सर्किट हाउस बैकुण्ठपुर में विभिन्न समाज प्रमुखों एवं संगठनों से चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल 12 दिसम्बर 2020 को बैकुण्ठपुर सर्किट पूर्वान्ह 11 बजे से जिला अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद पुलिस लाईन बैकुण्ठपुर हेलीपेट से हेलीकॉप्टर द्वारा गोदरीपारा चिरमिरी जाएंगे, वहां पर उत्कृष्ठ नवीन इंग्लिश मीडियम भवन का लोकार्पण करने के पश्चात गोदरीपारा चिरमिरी से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर पुलिस लाईन बलरामपुर पहुंचने के पश्चात न्यू सर्किट हाउस बलरामपुर में विभिन्न समाज प्रमुखों एवं संगठनों से चर्चा करेंगे।



