Home शिक्षा CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं के एग्जाम्स: डिजिटल मोड में जारी हो सकते हैं...

CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं के एग्जाम्स: डिजिटल मोड में जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड

41
0

10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करने की सूचना हर साल की तरह फरवरी और मार्च के महीने में दी जाएगी.

अगले साल सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डिजिटल मोड में जारी किए जा सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए डिजिटल रूप से सीबीएसई बोर्ड एडमिट कार्ड 2021 जारी करने के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है.

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 2021 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड वर्तमान कोरोना महामारी को देखते हुए छात्रों को डिजिटल मोड में जारी किए जा सकते हैं. इस एडमिट कार्ड में स्कूल के प्रिंसिपल या छात्रों के समकक्ष अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर हो सकते हैं.रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड के छात्र प्रवेश पत्र अपने स्कूल की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे. छात्रों को अपना सीबीएसई बोर्ड का एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट करना होगा.

छात्रों को डिजिटल मोड में जारी किए गए सीबीएसई बोर्ड के एडमिट कार्ड 2021 पर स्कूल प्रिंसिपल के डिजिटल हस्ताक्षर के साथ अपने माता-पिता या अभिभावक के हस्ताक्षर करने होंगे. गार्जियन के हस्ताक्षर के बिना सीबीएसई एडमिट कार्ड को वैध नहीं माना जाएगा.इससे पहले सीबीएसई बोर्ड ऑफ कंट्रोलर ऑफ एक्जाम्स के निदेशक सनम भारद्वाज ने एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करने की सूचना हर साल की तरह फरवरी और मार्च के महीने में दी जाएगी.