Home राजस्थान अजमेर में बंद का असर:रोडवेज बसों के पहिए थमे, यात्री हुए परेशान;...

अजमेर में बंद का असर:रोडवेज बसों के पहिए थमे, यात्री हुए परेशान; जरूरत की दुकानें भी खुलीं, मंडियां रहीं बंद

65
0

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ विभिन्न किसान संगठनों की ओर से मंगलवार को किए गए ‘भारत बंद’ को कांग्रेस, आप पार्टी और विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया है। ऐसे में अजमेर में भी बंद का मिला जुला असर देखने को मिला। अधिकांश दुकानें बंद रही। कृषि मंडी में कारोबार बंद रखा गया। सब्जी मंडी आगरा गेट भी बंद ही रही, लेकिन कुछ जगह कारोबार होता दिखा।

बंद से पेट्रोल पंप, चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा गया है। साथ ही शादी समारोह को लेकर मैरिज गार्डन और समारोह स्थल को भी बंद से मुक्त रखा गया। बंद के दौरान जिला पुलिस भी सतर्क रही। कानून व्यवस्था और कोरोना गाइडलाइन की पालना कराने के लिए संबंधित थाना पुलिस सक्रिय रही।

सुबह 6 से नहीं चली रोडवेज बसें, यात्री हुए परेशान
किसान आंदोलन का असर मंगलवार को प्रदेश की रोडवेज बसों पर भी देखने को मिला। किसान आंदोलन के चलते मंगलवार सुबह 6 बजे से रोडवेज बसों के चक्के थम गए। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हुई। दोपहर दो बजे तक रोडवेज बसों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।