Home देश Petrol Diesel Price: आज फिर हुआ पेट्रोल-डीजल महंगा, दिल्ली में 83 रुपये...

Petrol Diesel Price: आज फिर हुआ पेट्रोल-डीजल महंगा, दिल्ली में 83 रुपये के पार- फटाफट चेक करें अपने शहर के दाम

34
0

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की टेंशन बढ़ा दी है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की परेशानियों को और अधिक बढ़ा दिया है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार 13वें दिन पेट्रोल डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में बढ़ोतरी की है. अगर दिल्ली की बात की जाए तो शनिवार को पेट्रोल के दाम में 27 पैसे प्रति लीटर, वहीं डीजल के दाम में 25 पैसे प्रति लीटर का इजाफ कर दिया. शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 20 पैसे तो डीजल के दाम में 23 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी. पिछले 1 साल की बात करें तो जनवरी-फरवरी में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े थे बाद में मई तक दाम स्थिर है और लॉकडाउन के बाद पेट्रोल डीजल के दामों में 11 से 13 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की ये है वजह

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट के बाद लोग राहत की उम्मीद कर रहे थे. लेकिन लोगों को केंद्र सरकार ने झटका दिया था. सरकार ने पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क और बढ़ा दिया था. इससे पहले साल 2014 में पेट्रोल पर टैक्स 9.48 रुपये प्रति लीटर था और डीजल पर 3.56 रुपये. नवंबर 2014 से जनवरी 2016 तक केंद्र सरकार ने इसमें नौ बार इजाफा किया. इन 15 सप्ताह में पेट्रोल पर ड्यूटी 11.77 और डीजल पर 13.47 रुपये प्रति लीटर बढ़ी.

यहां चेक करें सभी महानगरों में आज (05 दिसंबर) एक लीटर तेल का क्या भाव है.

1; दिल्ली पेट्रोल 83.13 रुपये और डीज़ल 73.32 रुपये प्रति लीटर है.

2; मुंबई पेट्रोल के दाम 89.78 रुपये और डीज़ल 79.93 रुपये प्रति लीटर है.

3; कोलकाता पेट्रोल 84.63 रुपये और डीज़ल 76.89 रुपये प्रति लीटर है.

4; चेन्नई पेट्रोल 86.00 रुपये और डीज़ल के दाम 78.69 रुपये प्रति लीटर है.

5; नोएडा पेट्रोल 83.23 रुपये और डीज़ल 73.74 रुपये प्रति लीटर है.

6; लखनऊ पेट्रोल 83.14 रुपये और डीज़ल 73.66 रुपये प्रति लीटर है.

7; पटना पेट्रोल 85.69 रुपये और डीज़ल 78.57 रुपये प्रति लीटर है.

8; चंडीगढ़ पेट्रोल 80.03 रुपये और डीज़ल 73.06 रुपये प्रति लीटर है.

हर दिन 6 बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नए रेट्स लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.

इस तरह पता कर सकते हैं आज के ताजा भाव

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.