CGPSC Recruiment:- डिप्टी कलेक्टर के 30 पदो पर भर्ती, नायाब तहसीलदार के नोटिफिकेशन आज, 138 पदों पर होगी भर्ती CGPSC Recruiment:- डिप्टी कलेक्टर के 30 पदों पर होगी भर्ती नायब तहसीलदार के 6 पद बढ़ेंगे
रायपुर- छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की सबसे बड़ी परीक्षा राज्य सेवा परीक्षा -2020 का नोटिफिकेशन 26 नवंबर को जारी होगा। इस बार डिप्टी कलेक्टर के 15 पद बढ़ रहे हैं। डिप्टी कलेक्टर के 30 पदों पर भर्ती होगी।वहीं डीएसपी के पदों के प्रस्ताव अभी नहीं मिले हैं। इसके पद बाद में जुड़ेंगे। इस बार अलग – अलग विभागों के अंतर्गत राज्य सेवा के 138 पदों पर भर्ती होगी। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सेवा परीक्षा -2019 के मुकाबले इस बार कम पद जारी होने की खबर है।
DSP के पद अभी शामिल नहीं
प्रस्ताव नहीं मिलने की वजह से डीएसपी के पद शामिल नहीं है। पिछली बार डीएसपी के 25 पद शामिल थे।
2019 से कम पद जारी होने की खबर
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सेवा परीक्षा -2019 के मुकाबले इस बार कम पद जारी होने की खबर है । प्रस्ताव नहीं मिलने की वजह से डीएसपी के पद शामिल नहीं है। पिछली बार डीएसपी के 25 पद थे।
नोटिफिकेशन के बाद पदों में हो सकती है वृध्दि
पीएससी के सचिव जीवन किशोर ध्रुव ने बताया कि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी पद शामिल किए जा सकते हैं। पूरी संभावना है कि 26 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी हो जाए। राज्य सेवा परीक्षा 2019 के लिए 242 पदों पर के लिए विज्ञापन जारी हुए थे। हालांकि पहली बार में 199 पद ही जारी हुए थे। बाद में 43 पदों की वृद्धि हुई थी।
बेसब्री से इंतजार
प्रतियोगियों को नोटिफिकेशन जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। वैसे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस पर राज्य सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। इस बार भी इसी तारीख को नोटिफिकेशन जारी होने की पूरी संभावना है।
तैयारी है पूरी
पीएससी के सचिव जीवन किशोर ध्रुव का कहना है कि राज्य सेवा परीक्षा -2020 के नोटिफिकेशन की तैयारियां पूरी है। इस बार भी 26 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी होने की पूरी संभावना है।