Home मध्यप्रदेश मौसम:रात का न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री अधिक हुआ; बादल नहीं होने...

मौसम:रात का न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री अधिक हुआ; बादल नहीं होने से ठंडक रही, फोटो में देखें भोपाल का मौसम

50
0

राजधानी भोपाल में रविवार की अपेक्षा सोमवार की रात का न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री बढ़कर 18.6 डिग्री तक पहुंच गया। इसके बाद भी बादल नहीं होने के कारण कुछ ठंडक रही। एक दिन पहले तापमान 17.7 डिग्री था, लेकिन उमस के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। बादल रहने के कारण उमस बढ़ गई थी। मौसम विभाग के अनुसार 30 नवंबर तक इसी तरह मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा।

शनिवार को सबसे अधिक था
राजधानी में रविवार रात का न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। हालांकि शनिवार को यह सबसे ज्यादा 18.7 और शुक्रवार को 18.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 4 दिन तक तापमान में कुछ गिरावट होने के आसार जताए हैं।