Home राज्यों से पिता ने बेटी पर की FIR:बॉयफ्रेंड का खर्च उठाने के लिए युवती...

पिता ने बेटी पर की FIR:बॉयफ्रेंड का खर्च उठाने के लिए युवती ने घर से गहने चुराकर लोन लिया, EMI नहीं भरने पर हुआ खुलासा

38
0

अहमदबाद में लिव-इन में रहने वाली एक लड़की ने अपने माता-पिता के घर से गहने चोरी किए और उससे गोल्ड लोन ले लिया। जब फायनेंस कंपनी का नोटिस घर पर पहुंचा तो लड़की के पिता ने जांच करवाई तब इस बात का पता चला। इसके बाद उन्हें बेटी द्वारा घर से गहने चुराए जाने की भी बात पता चली। पिता ने बेटी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

डेढ़ साल पहले चली गई थी घर से
शहर के नवा वाडज इलाके में रहने वाले अरविंद भाई परमार की ओर से दर्ज कराए गए शिकायत में कहा गया है कि उनकी चार बेटियां हैं। तीसरे नंबर की बेटी करीब डेढ़ साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। बाद में पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही है। बेटी को वापस बुलाने की कोशिश की, लेकिन परिवार नाकाम रहा। इसके चलते पूरे परिवार ने बेटी से संबंध तोड़ लिए थे।

फायनेंस कंपनी से लगातार दो नोटिस आया
अरविंद भाई ने बताया कि पिछले महीने उनके पास गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी के लगातार दो नोटिस आए। नोटिस में कहा गया था कि 14 हजार रुपए की किस्त तुरंत जमा करें। अरविंद भाई ने कोई लोन नहीं लिया था। इसलिए उन्होंने जांच करवाई तो पता चला की उनकी बेटी ने 50 हजार रुपए का गोल्ड लोन लिया था। जब घर पर गहनों की जांच की गई तो पता चला कि उसे बेटी चुराकर ले गई है। इसका पता चलते ही अरविंद भाई ने बेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। जांच में पता चला है कि अपने और ब्वॉयफ्रेंड के खर्च के लिए बेटी ने ज्वेलरी की चोरी की थी।