Home राजस्थान उप महापौर चुनाव:नगर निगम ग्रेटर से पुनीत कर्णावत निर्विरोध जीते, हैरिटेज में...

उप महापौर चुनाव:नगर निगम ग्रेटर से पुनीत कर्णावत निर्विरोध जीते, हैरिटेज में वोटिंग शुरू

35
0

जयपुर नगर निगमों के उपमहापौर चुनाव में भाजपा के ग्रेटर से प्रत्याशी पुनीत कर्णावत निर्विरोध जीत गए। दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का आखिरी समय था। कर्णावत के सामने कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। इसी के चलते रिटर्निंग अधिकारी ने नाम वापसी का समय निकलते ही कर्णावत के जीतने की घोषणा की। इधर हैरिटेज में उपमहापौर चुनाव के लिए वोटिंग 2.30 बजे से शुरू हो गई।

हैरिटेज में भाजपा महेन्द्र कुमार ढलेत को और कांग्रेस ने असलम फारूखी को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद उमरदराज की नाराजगी देखने को मिली थी। उन्होने क्षेत्र के विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि विधायक नहीं चाहते की मैं उपमहापौर बनूं।

शेखावत के करीबी होने का मिला लाभ
भाजपा प्रत्याशी पुनीत कर्णावत की बात करें तो ये वार्ड 128 से चुनाव जीतकर पार्षद बनें है। वह वसुंधरा सरकार में यूडीएच मंत्री रहे राजपाल सिंह शेखावत के करीबी माने जाते है। राजपाल झोटवाडा विधानसभा क्षेत्र से आते है और यहां से बीजेपी का नगर निगम चुनाव में औसत परफोरमेंस सबसे अच्छा रहा है। यही कारण रहा है कि उनको पार्टी ने उपमहापौर प्रत्याशी बनाया है।

वहीं हैरिटेज प्रत्याशी महेन्द्र कुमार वार्ड 96 से चुनाव जीतकर आए है। महेन्द्र संगठन में सक्रिय रहते है। ये इससे पहले अशोक परनामी जब मेयर थे तब नगर निगम में पार्षद रहे थे और पशु नियंत्रण बोर्ड में चैयरमेन भी रह चुके है। कांग्रेस की ओर से यहां से मुस्लिम चेहरा उतारने पर भाजपा ने यहां से ढलेत को उतारकर दलित कार्ड खेला है। इसके अलावा वाल्मिकी और दलित वर्ग से आने वालों की मांग थी कि भाजपा यहां से उन्ही के वर्ग से उपमहापौर प्रत्याशी बनाए।

कांग्रेस प्रत्याशी का जीतना लगभग तय
हैरिटेज की बात करें तो यहां कांग्रेस प्रत्याशी असलम फारूखी का जीतना लगभग तय है। यहां कांग्रेस के पास 100 में से 56 पार्षद है। मंगलवार को हुए मेयर के चुनाव में भी कांग्रेस को यहां से कांग्रेस को 56 वोट मिले थे। ऐसे में अब संभावना है उपमहापौर चुनाव में भी कांग्रेस को इतने ही वोट मिल सकते है। हालांकि आज नामांकन के समय जो सीनियर पार्षदों की नाराजगी देखने को मिली उसे देश आशंका भी व्यक्त की जा रही है कि क्रॉस वोटिंग न हो जाए।