Home मनोरंजन राजद्रोह केस में कंगना रनौत और बहन रंगोली को मुंबई पुलिस का...

राजद्रोह केस में कंगना रनौत और बहन रंगोली को मुंबई पुलिस का दूसरा नोटिस, 10 नवंबर तक पेश होने को कहा

35
0

बांद्रा पुलिस ने राजद्रोह मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और उनकी बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) को दूसरी बार समन जारी किया है और दोनों बहनों को 10 नवंबर तक बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा है.

मुंबई पुलिस ने राजद्रोह केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और उनकी बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) को दूसरी बार समन जारी किया है और 10 नवंबर तक बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेश होने का आदेश दिया है. कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई थी. जिसके बाद स्थानीय अदालत के आदेश पर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने उनके और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ अक्टूबर में एफआइआर (FIR) दर्ज की थी.

मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली को दूसरा नोटिस भेजते हुए उन्हें 10 नवंबर को मुंबई के बांद्रा पुलिसस्टेशन में पेश होने को कहा है. बांद्रा पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के मामले में FIR दर्ज की है. पहले नोटिस में कंगना नहीं आ पाई थी. उन्होंने पुलिस को अपने घर पर शादी होने की बात कहते हुए मामले में पेश हो पाने पर असमर्थता जताई थी. इसलिए कंगना को मुंबई पुलिस ने दूसरा नोटिस भेजा है. अगर कंगना 10 तारीख को नहीं पेश होती हैं तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.बीते दिनों महाराष्ट्र सरकार और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच खूब तनातनी देखने को मिली थी. सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में प्रतिक्रिया देते हुए एक ओर जहां कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पीओके से कर दी तो वहीं इस बयान के बाद मचे बवाल के बीच बीएमसी द्वारा मुंबई स्थित कंगना रनौत के ऑफिस पर बुलडोजर चला दिया गया.