Home व्यापार 15 साल में सबसे कम है होम लोन पर ब्याज दर, फेस्टिव...

15 साल में सबसे कम है होम लोन पर ब्याज दर, फेस्टिव सीजन में ये बैंक दे रहे खास ऑफर

82
0

अब आपके खुद के घर का सपना बहुत जल्द पूरा हो सकता है. देश के कई प्रमुख बैंक बेहद ही कम दर पर होम लोन (Home Loan) मुहैया करा रहे हैं. इनमें भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और एक्सिस बैंक भी शामिल हैं. हाल ही में इन बैंकों ने होम लोन पर ब्याज दरें (Home Loan Interest Rate) घटाने का फैसला किया है ताकि त्योहारी सीजन में मांग बढ़ सके. होम लोन पर ब्याज दर कम होने के अलावा कई तरह के ऑफर्स (Offers on Home Loan) भी है, जिससे घर खरीददारों को फायदा होगा. जानकार बता रहे हैं ​कि होम लोन पर ब्याज दर बीते 15 साल के न्यूनतम स्तर पर है.

भारतीय स्टेट बैंक: देश का सबसे बड़ा बैंक यानी SBI 30 लाख रुपये के होम लोन पर 6.90 फीसदी की दर से ब्याज ले रहा है. 30 लाख रुपये से अधिक के होम लोन पर यह ब्याज दर 7 फीसदी से शुरू होता है. 75 लाख रुपये के होम लोन पर ग्राहकों को 25 आधार अंकों की छूट भी मिलेगी. हालांकि यह उनके सिबिल स्कोर पर निर्भर करेगा.

फेस्टिव सीजन को देखते हुए SBI ने 30 लाख रुपये तक के लोन पर मिलने वाले 10 आधार अंकों की छूट को बढ़ाकर 20 आधार अंक तक कर दिया है. 8 मेट्रो शहरों में 3 करोड़ रुपये के होम लोन पर भी यह लागू होगा. एसबीआई के योनो ऐप के जरिए आवेदन करने पर 5 आधार अंक की अतिरिक्त छूट दी जाएगी.

कोटक महिंद्रा बैंक: इस बैंक में होम लोन की शुरुआत 6.90 फीसदी से हो रही है. अगर किसी दूसरे बैंक का ग्राहक अपना होम लोन कोटक महिंद्रा बैंक में खोलता है तो उनके पास 20 लाख रुपये तक की बचत करने का मौका मिलेगा. महिला उधारकर्ताओं को विशेष छूट भी मिल रही है.

बैंक ऑफ बड़ौदा: सरकार क्षेत्र के इस तीसरे सबसे बड़े बैंक ने शनिवार को रेपो लिंक्ड लेंडिग रेट यानी आरएलएलआर में 15 आधार अंकों की कटौती का ऐलान किया है. बैंक ऑफ बड़ौदा में होम लोन पर ब्याज दर की शुरुआत 6.85 फीसदी से हो रही है.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: इस बैंक ने 30 लाख रुपये से अधिक के होम लोन पर ब्याज दरों में 10 आधार अंक की कटौती का ऐलान किया है. महिला उधारकर्ताओं को 5 आधार अंक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा. इस बैंक में होम लोन पर ब्याज दर की शुरुआत 7 फीसदी से हो रही है. 31 दिसंबर तक होम लोन पर कोई प्रोसेसिंग फीस भी नहीं देनी होगी.

Axis Bank सालाना 6.90 फीसदी की दर से होम लोन दे रहा है. एचडीएफसी बैंक ग्राहक भी 6.90 फीसदी सालाना दर पर होम लोन ले सकते हैं. HDFC Bank में 0.50 फीसदी की दर से प्रोसेसिंग फीस देनी होगी लेकिन यह फीस 3,000 रुपये से ज्यादा नहीं होगी. अधिकतम 3,000 रुपये के प्रोसेसिंग पर कैपिंग लगाई गई है. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) भी 6.95 फीसदी की दर से होम लोन दे रहा है.