राजस्थान सरकार ने 21 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। आधी रात करीब 2 बजे जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट में ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल कर दिया गया। इनमें सबसे अहम आदेश यह है कि आईएएस निरंजन आर्य को प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया है। आर्य को मुख्य सचिव के अहम जिम्मेदारी के साथ ही राजस्थान राज्य खान एवं खनिज निगम लिमिटेड, उदयपुर के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त पदभार भी सौंपा है।
इसके अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में फेरबदल कर अखिल अरोड़ा की जगह सिद्दार्थ महाजन को चिकित्सा विभाग का जिम्मा दिया है। वहीं, अरोड़ा को अब वित्त, आबकारी एवं कराधान विभाग में प्रमुख शासन सचिव का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, आईएएस कुंजीलाल मीणा को प्रमुख शासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, राजस्थान जयपुर के साथ प्रमुख शासन सचिव, पशुपालन, मत्स्य एवं गौ पालन विभाग राजस्थान जयपुर का अतिरिक्त पदभार सौंपा है।
आईएएस अधिकारी का नाम | वर्तमान पद | नया पद |
निरंजन कुमार आर्य | अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त,आबकारी एवं कराधान विभाग, राजस्थान | मुख्य सचिव, राजस्थान |
वीनू गुप्ता | अतिरिक्त मुख्य सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं अध्यक्ष राजस्थान सड़क विकास एवं निर्माण कॉर्पोरेशन लिमिटेड जयपुर | अध्यक्ष, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, जयपुर |
डॉ. सुबोध अग्रवाल | अतिरिक्त मुख्य सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग राजस्थान | अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम जयपुर |
राजेश्वर सिंह | अतिरिक्त मुख्य सचिव, जनजाति क्षेत्रीय विकास जयपुर | अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, जयपुर |
अखिल अरोड़ा | प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान | प्रमुख शासन सचिव, वित्त, आबकारी एवं कराधान विभाग राजस्थान |
शिखर अग्रवाल | सदस्य, राजस्व मंडल, अजमेर | जनजाति क्षेत्रीय विकास जयपुर |
आनंद कुमार | प्रमुख शासन सचिव, राजस्व, उपनिवेशन, सैनिक कल्याण विभाग राजस्थान | प्रमुख शासन सचिव, राजस्व, उपनिवेशन, सैनिक कल्याण विभाग एवं आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान |
अजिताभ शर्मा | प्रमुख शासन सचिव, ऊर्जा विभाग एवं अध्यक्ष, डिस्कॉम एवं अध्यक्ष, राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम जयपुर | प्रमुख शासन सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग एवं सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग, राजस्थान |
दिनेश कुमार | अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड, जयपुर | प्रमुख शासन सचिव, ऊर्जा विभाग एवं अध्यक्ष डिस्कॉम एवं अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड एवं अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड जयपुर |
राजेश कुमार यादव | प्रमुख शासन सचिव, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी एवं भू जल विभाग, राजस्थान | प्रमुख शासन सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं अध्यक्ष, राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण कॉर्पोरेशन लिमिटेड जयपुर |
नवीन महाजन | शासन सचिव, जल संसाधन विभाग, राज्य जल संसाधन आयोजना विभाग एवं इंदिरा गांधी नहर विभाग राजस्थान | शासन सचिव, जल संसाधन विभाग, राजय जल संसाधन आयोजना विभाग एवं इंदिरा गांधी नहर विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी एवं भू जल विभाग राजस्थान |
टी. रविकांत | शासन सचिव वित्त (बजट) विभाग, राजस्थान | शासन सचिव वित्त (राजस्व) विभाग, राजस्थान |
मंजू राजपाल | शासन सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, राजस्थान | शासन सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग एवं आयुक्त, पंचायती राज राजस्थान |
नवीन जैन | अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, जयपुर | शासन सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग एवं आयोजना, आयोजना (जनशक्ति और गजेटियर्स) सांख्यिकी विभाग, राजस्थान |
डॉ. पृथ्वीराज | शासन सचिव, वित्त (राजस्व) विभाग, राजस्थान | शासन सचिव वित्त (बजट) विभाग, राजस्थान |
सिद्धार्थ महाजन | शासन सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, राजस्थान | प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान |
डॉ. वीना प्रधान | शासन सचिव, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति विभाग, राजस्थान | संभागीय आयुक्त, अजमेर |
डॉ. राजेश शर्मा | शासन सचिव, पशुपालन, मत्स्य एवं गोपालन विभाग, राजस्थान | शासन सचिव, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति विभाग, राजस्थान, चिकित्सा सेवाएं निगम लिमिटेड जयपुर |
डॉ. आरुषी अजेय मलिक | संभागीय आयुक्त, अजमेर | विशिष्ट शासन सचिव, पशुपालन, मत्स्य एवं गोपालन विभाग एवं अध्यक्ष राजस्थान सहकारिता डेयरी फेडरेशन लिमिटेड राजस्थान |
यज्ञमित्र सिंह देव | आयुक्त, उद्यानिकी विभाग राजस्थान | प्रबंध निदेशक, जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड राजस्थान |
डॉ. ओमप्रकाश | आयुक्त, कृषि विभाग जयपुर | आयुक्त, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, राजस्थान |