Home राजनिति समस्तीपुर में पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा एक तरफ...

समस्तीपुर में पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा एक तरफ NDA का गठबंधन है दूसरी तरफ परिवार का गठबंधन

40
0

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दायरा सिमटकर परिवार तक ही सीमित रह गया है. कांग्रेस ने सरदार पटेल को भी सम्मान नहीं दिया. कांग्रेस ने जयंती के मौके पर सरदार पटेल को याद तक नहीं किया.

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने लोगों को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया है. लोगों की भागीदीरी से ही लोकतंत्र मजबूत हुआ. उन्होंने कहा कि एक तरफ एनडीए गठबंधन है दूसरी तरफ परिवार गठबंधन है.

रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार के विकास का संकल्प दिख रहा है और जनता का उत्साह बता रहा है कि 10 नवंबर को क्या नतीजे आएंगे. आज हर सर्व एनडीए की जीत का दावा कर रहा है.

समस्तीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. उनसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस रैली को संबोधित किया. समस्तीपुर से पहले छपरा में पीएम ने रैली को संबोधित किया था.