Home देश टाटा ग्रुप APPLE के लिए बनाएगा स्मार्टफोन कंपोनेंट, 5000 करोड़ रुपए की...

टाटा ग्रुप APPLE के लिए बनाएगा स्मार्टफोन कंपोनेंट, 5000 करोड़ रुपए की लागत से बन रही है फैक्ट्री

59
0

दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफ़ोन बनाने वाली कंपनी एप्पल (Apple) के पार्ट्स अब जल्द हिंदुस्तान में बनेंगे. टाटा ग्रुप (Tata Group) ने इस काम के लिए तमिलनाडु में 5000 करोड़ रुपये की लागत से एक स्मार्टफोन कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बना रही है.

दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफ़ोन बनाने वाली कंपनी एप्पल (Apple) के पार्ट्स अब जल्द हिंदुस्तान में बनेंगे. टाटा ग्रुप (Tata Group) ने इस काम के लिए तमिलनाडु में 5000 करोड़ रुपये की लागत से एक स्मार्टफोन कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बना रही है. इस फैक्ट्री में आईफोन (iPhone) के अलावा एप्पल आईपैड, स्मार्टवॉच (Apple smartwatch) और मैकबुक (McBook) के पार्ट्स भी बनाएगी.

हालांकि, एप्पल की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. वहीं, टाटा के प्रवक्ता ने बताया कि यह फैक्ट्री एक्सक्लूसिव तौर पर किसी खास ब्रांड के लिए फोन कंपोनेंट नहीं बनाएगी, बल्कि यह कई कंपनियों के लिए ऑर्डर मिलने पर

स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के कंपोनेंट बनाने में टाइटन मदद करेगी
हिंदू बिजनेसलाइन की खबर के मुताबिक, इस फैक्ट्री के लिए टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) को तमिलनाडु इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (TIDCO) ने 500 एकड़ जमीन आवंटित की है. भूमि पूजन के साथ इसस फैक्ट्री की आधारशिला मंगलवार को रखी गई. स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के लिए कंपोनेंट बनाने में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन लिमिटेड और टाइटन इंजीनियरिंग मदद करेगी और टेकिनकल सहायता उपलब्ध कराएगी.

टाटा ग्रुप ऑर्डर मिलने पर 8000 करोड़ रुपए का निवेश कर सकती है
खबरों के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में एप्पल शामिल नहीं है. एप्पल से ऑर्डर मिलने पर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी को कंपोनेंट मुहैया कराएगी. अगर एप्पल से कंपनी को ठीक-ठाक ऑर्डर मिला तो टाटा ग्रुप इस फैक्ट्री में निवेश को 5000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 8000 करोड़ रुपए कर सकती है. अभी भारत में एप्पल के लिए फॉक्सकॉन (Foxconn), विस्ट्रॉन (Wistron) और पेगाट्रॉन (Pegatron) कंपोनेंट बना रही है.