गिरनार रोप-वे के बाद गुजरात को 31 अक्टूबर को एक नई सौगात मिलने जा रही है। अहमदाबाद स्थित साबरमती रिवर फ्रंट और केवडिया में मौजूद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच सी-प्लेन सेवा शुरू हो रही है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को करेंगे। सोमवार सुबह सी-प्लेन गोवा से केवडिया स्थित सरदार सरोवर डैम पहुंचे। अब तीन दिनों तक एविएशन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
रात को केवडिया में ही रुकेंगे मोदी
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोदी दिल्ली से सीधे केवडिया पहुंचेगे। यही पर रात्रि विश्राम के बाद ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के दर्शन और यहां के कई गार्डन्स का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सी-प्लेन द्वारा अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट पहुंचेंगे और अहमदाबाद से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
देश की पहली सी-प्लेन सर्विस
आगामी 31 अक्टूबर से 19 सीटर सी-प्लेन हर रोज 4 उड़ान भरेगा। इसका किराया 4800 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। सी-प्लेन सरदार सरोवर डैम से अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट तक का सफर तय किया करेगा। ये देश की पहली सी-प्लेन सर्विस होगी।