किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की सह-मालिक प्रीति जिंटा (Preity Zinta) टीम के हर मैच में स्टेडियम में उन्हें चीयर करती दिखती हैं
किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के लिए आईपीएल (IPL) का यह सीजन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम शुरुआत में कई करीबी मुकाबले हारीं. एक समय पर पंजाब अंकतालिका के अंत में पहुंच गई थी, हालांकि इसके बाद पंजाब फिर से जीत की पटरी पर लौट आई और अब भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. शनिवार को टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब को मात दी. हालांकि इस रोमांचक जीत के बावजूद सोशल मीडिया पर पंजाब नहीं बल्कि टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ट्रेंड होती दिखीं. टीम की हर हार और जीत में टीम की सह-मालिक और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) साथ खड़ी दिखाई दीं.
फैंस को भा रहा है प्रीति जिंटा का अंदाज
प्रीति जिस तरह से अपनी टीम और खिलाड़ियों को चीयर करती दिखती हैं, फैंस उसे काफी पसंद करते हैं. ट्विटर पर पंजाब के हर मैच के बाद प्रीति जिंटा ट्रेंड कर रही होती हैं. फैंस उनके उत्साह से लेकर जीत के बाद दिखने वाली खुशी के दीवाने हो गए हैं. टीम के प्रति प्रीति जिंटा का व्यवहार देखते हुए फैंस ने उनसे सबसे उम्दा टीम मालिक मानने लगे हैं.
जिंटा सिर्फ स्टेडियम में ही नहीं बल्कि उसके बाहर भी अपने खिलाड़ियों को चीयर करती दिखती हैं. किसी का जन्मदिन हो या कोई और खास मौका वह हर मौके पर नजर आती हैं.



