Home राज्यों से मेरठ में हादसा:कैरम बोर्ड बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग; लपटें देख...

मेरठ में हादसा:कैरम बोर्ड बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग; लपटें देख सुरक्षित स्थानों पर भागे आसपास रहने वाले लोग, फायर ब्रिगेड को काबू पाने में लगे 3 घंटे

48
0

मेरठ जिले के हापुड़ रोड आशियाना काॅलोनी में देर रात कैरम बोर्ड बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई। लपटें देख फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई गई है।

अचानक धुआं उठने लगा, लोग घरों से बाहर भागे

सराय बहलीम निवासी नासिर की आशियाना काॅलोनी में कैपिटल स्पोर्ट्स नाम से कैरम बोर्ड बनाने की फैक्ट्री है। देर रात अचानक उसकी फैक्ट्री के अंदर से धुआं निकलने लगा। थोड़ी देर बाद ही फैक्ट्री के अंदर से आग की लपटें उठने लगीं। आग ने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री से आग लपटें निकलते देख लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका

जब फैक्ट्री में आग की लपटें तेज हुईं तो लोग जान बचाने के लिए घर से बाहर भाग खड़े हुए। घंटों तक आशियाना कॉलोनी में अफरातफरी का माहौल रहा। मोहल्ले के लोगों ने ही आग लगने की सूचना फैक्ट्री मालिक नासिर और दमकल विभाग को फोन से दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोश राय का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने के सही कारण का पता चल सकेगा।