किसानों को बंधुवा बनाने एम.एस.पी से वंचित करने मण्डी सोसायटी को कमजोर बनाकर खत्म करने,चाहतो को जमाखोरी मुनाफाखोरी करने की छुट नहीं दी जा सकती –
बिलासपुर-: कांग्रेस केन्द्र सरकार द्वारा पारित
- किसान उत्पादन व्यापार और वाणिज्य ( संवर्धन और सुविधा ) विधेयक 2020
- किसान ( सशक्तिकरण और संरक्षण ) मूल्य आश्वासन कृषि सेवा विधेयक 2020
- आवश्यक वस्तु ( संशोधन ) विधेयक 2020 को पारित तीनों काले कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर स्थानीय गांधी चौक पर गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर शहर द्वारा सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक धरना आयोजित किया गया
जिसमें इन काले कानूनो को वापस लेने के साथ केन्द्र सरकार से राज्य के संघीय व्यवस्था में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी भी दी गई । धरने को संबोधित करते हुए बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ने केंद्र की किसान विरोधी बिल को वापस लेने की मांग करते हुए ये बिल किसान को बंधुआ मजदूर बनाएगा कहा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार पूरे देश में किसानों के लिए रोल मॉडल है 2500 रू 0 क्वींटल धान का समर्थन मूल्य किसानों को प्रदान कर उनकी आर्थीक प्रगती की जा रही है वही किसान से जुड़े गोधन न्याय योजना सहित अनेक योजनाए लागू हुई है । मोदी सरकार इन्हे बरदास्त नही कर पा रही है राज्यों से उनका संविधानिक अधिकार छिनने का प्रयास कर रही है । उन्होंने कहा कि भाजपा के बिलासपुर सांसद सहित सभी 9 सांसद जनता को इस बात का जवाब दे की इस बिल में एक देश , एक बाजार , एक भाव के साथ समर्थन मुल्य का उल्लेख क्यों नहीं है क्या छत्तीसगढ़ की तरह पूरे देश में केन्द्र सरकार 2500 रूपये प्रति क्वींटल क्या धान खरीदेगी ? उन्होने कहा कि किसान और किसानी खतरे में है कांग्रेस किसानों की साथ खड़ी है , किसानों की लड़ाई अतिम दम तक कांग्रेस लड़ेगी । धरने को संबोधित करते हुए अपेक्स बैंक के चेयरमेन बैजनाथ चंन्द्राकर ने तीनों कानूनों को काला कानून कहा और मंडी व्यवस्था सहकारिता व्यवस्था को समाप्त कर आडानी और अंम्बानी को किसान कारपोरेट बनाकर सौपने की तैयारी है किसानों को आय दुगनी करने की बता करने वाली प्रधानमंत्री किसानों को ही समाप्त करने पर लगे है , इस कानून में जितने भी बदलाव किये गये है वह किसान विरोधी है छत्तीसगढ़ के किसान इसे बर्दास्त नहीं करेंगे । धरने को संबोधित करते हुए विधायक शैलेश पाण्डे ने कहा कि हम सड़क से लेकर विधानसभा तक अपनी आवाज उठाएंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक दल की बैठक में हम सबकों निर्देशित किया है कि किसानों के साथा मिलकर हम सबकों इस लड़ाई को लड़ना है संगठन के साथ मिलकर सारे विधायक हस्ताक्षर अभियान में भाग लेंगे और इस काला कानून को हटवा कर ही रहेंगे ।
प्रमुख रूप से नरेन्द्र बोलर , रविन्द्र सिंग , राजेश पाण्डे , देवेन्द्र सिंह बाटू , सुभाष ठाकुर , साई भास्कर , गणेश रजक , संजय साहू , राजेश शुक्ला , बजरंग बंजारे अजय यादव , मनीश गढ़ेवाल , जुगल किशोर गोयल , रामप्रकाश साहू , स्वर्णा शुक्ला , सरिता शर्मा , आशा पाण्डे , किरण कश्यप , अफरोज खान , अजरा खान , मंजू त्रिपाठी , रीता मजूमदार , अन्नपूर्णा यादव , दिनेश सीरिया , रमाशंकर बघेल , सुरज टंडन , करम गोरख , दिलीप कक्कड़ बद्री यादव , गंगाराम लास्कर , अब्दुल कुरैशी मोती कुर्रे , कमल दसजा ,शामिल हुए।



