Home छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिलासपुर में...

बड़ी खबर : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिलासपुर में 22 तारीख से लॉकडाउन….कलेक्टर ने जारी किया आदेश

71
0

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिलासपुर में 22 तारीख से लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। यह 28 सितंबर तक जारी रहेगा। बिलासपुर कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने जिला प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक कर फैसला लिया। इससे पहले उन्होंने व्यापारिक संगठनों से भी चर्चा की थी। पूरे जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।यह भी कहा गया कि पेट्रोल पंप और मेडिकल की दुकानें अपने निश्चित समय पर खुलेंगी।गैस में सिर्फ होम डिलवरी को ही अनुमति रहेगी। ऑनलाइन ही बुकिंग की जा सकेगी।