पाकिस्तान में लगभग पांच महीनों के अंतराल के बाद मंगलवार को स्कूल-कॉलेज खुल गए. हाई स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 15 सितंबर को फिर से खुल गए है. छह से आठवीं तक की कक्षाएं 23 सितंबर से और प्राथमिक विद्यालय 30 सितंबर से शुरू होंगे.
पाकिस्तान के स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्देश दिया है कि एक कक्षा में 20 या उससे कम छात्रों को बैठाया जा सकता है. छात्रों को समूहों में विभाजित किया गया है और वे एक दिन छोड़कर स्कूल आएंगे.
कोरोना वायरस महामारी के बाद 16 मार्च को पाकिस्तान में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया था. इसके अलावा सभी वार्षिक परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया था
पाकिस्तान में शिक्षकों और छात्रों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है. संस्थान प्रवेश द्वारों पर हाथ धोने की सुविधा और सेनेटाइजर की उपलब्धता करनी होगी.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 404 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर सोमवार को 3,02,424 हो गयी है



