दिमागको हेल्दी रहने के लिए खास तरह के न्यूट्रिएंट्स की आवश्यकता होती है, जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड. इससे दिमाग की कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है. यह तनावसे लड़ने में सहायक है.
फोकस यानी ध्यान केंद्रित करना. पढ़ाई हो या नौकरी, सफलता के लिए फोकस बहुत जरूरी है. फोकस का सीधा संबध हमारे दिमाग से है और दिमाग की इस ताकत का राज छुपा है खानपान में. यह जानकारी भी अहम है कि दिमाग शरीर के उन अंगों में शामिल है, जिन्हें सबसे ज्यादा एनर्जी की आवश्यकता होती है. दिमाग शरीर की कुल कैलोरी का 20 फीसदी खर्च करता है. इसलिए रोज की खुराक में ऐसी चीजें जरूर शामिल की जानी चाहिए, जो दिमाग को ताजा रखने और ध्यान केंद्रित करने में सहायक हों. दिमाग को हेल्दी रहने के लिए खास तरह के न्यूट्रिएंट्स की आवश्यकता होती है. जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड. इससे दिमाग की कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है. यह तनाव से लड़ने में सहायक है.
डार्क चॉकलेट : डार्क चॉकलेट में कोको होता है. कोको में एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट होता है जिसे फ्लेवोनॉयड्स कहते हैं. एंटीऑक्सिडेंट मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि तनाव का सीधा असर दिमाग पर ही पड़ता है. यह याददाश्त बनाए रखने और अन्य दिमागी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है.
· स्ट्रॉबेरी : डार्क चॉकलेट की तरह स्ट्रॉबेरी में फ्लेवोनॉयड एंटीऑक्सिडेंट होते हैं. शोध बताते हैं कि ये मस्तिष्क के लिए अच्छा भोजन होते हैं. इसके अन्य फायदों में शामिल हैं – मस्तिष्क की कोशिकाओं के बीच संचार में सुधार, पूरे शरीर में सूजन को कम करना, नई चीज सीखने और याद रखने की क्षमता को बढ़ाना.
· बादाम : इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं. इसमें एंटीऑक्सिडेंट विटामिन-ई होता है जो तनाव के कारण कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाता है. 2014 के एक अध्ययन में साबित हुआ है कि इनके सेवन से बढ़ती उम्र में भी दिमाग तेज रहता है.
· खड़े अनाज : ब्राउन राइस, जौ, गेहूं, दलिया से दिमाग को विटामिन ई मिलता है.
· कॉफी : एकाग्रता में कॉफी का फायदा सभी को पता है. अधिकांश लोग जागते रहने और ध्यान केंद्रित करने के लिए ही इसे पीते हैं. कॉफी में मौजूद कैफीन मस्तिष्क के एडेनोसिन नामक पदार्थ को रोकता है, जिसके कारण व्यक्ति को नींद आती है. 2018 के एक अध्ययन के अनुसार, सतर्कता बढ़ाने के अलावा कैफीन मस्तिष्क की क्षमता को भी बढ़ा सकता है.
· अंडे : आमतौर पर नाश्ते में खाया जाने वाला अंडा दिमाग को लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें विटामिन बी-6, विटामिन बी-12 और फोलिक एसिड होते हैं. हाल ही में किए गए शोध से पता चलता है कि ये विटामिन मस्तिष्क को सिकुड़ने से रोक सकते हैं.
सोया प्रोडक्ट : सोयाबीन उत्पादों में पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सिडेंट का एक विशेष समूह होता है. पॉलीफेनोल्स की कमी का असर याददाश्त पर पड़ता है. सोया उत्पादों में आइसोफ्लेवोन्स नामक पॉलीफेनोल्स होते हैं. ये कैमिकल एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करते हैं और दिमाग समेत पूरे शरीर में स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं.
ये भी हैं दिमाग को तेज करने के फॉर्मूले
कुल मिलाकर एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ई, विटामिन बी, स्वास्थ्यवर्धक वसा, ओमेगा फैटी एसिड युक्त चीजें दिमाग के लिए अच्छी हैं. इनके अलावा दिमाग को तेज रखने के कुछ अन्य जांचे-परखे तरीके भी हैं. इनमें शामिल हैं – संयमित भोजन करना, पर्याप्त नींद लेना, खुद को हाइड्रेटेड रखना, नियमित रूप से व्यायाम करना, खासतौर पर योग और ध्यान करना तथा शराब के सेवन से दूर रहना.
अस्वीकरण : इस लेख में दी गयी जानकारी कुछ खास स्वास्थ्य स्थितियों और उनके संभावित उपचार के संबंध में शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी योग्य और लाइसेंस प्राप्त चिकित्सक द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवा, जांच, निदान और इलाज का विकल्प नहीं है। यदि आप, आपका बच्चा या कोई करीबी ऐसी किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहा है, जिसके बारे में यहां बताया गया है तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। यहां पर दी गयी जानकारी का उपयोग किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या बीमारी के निदान या उपचार के लिए बिना विशेषज्ञ की सलाह के ना करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको होने वाले किसी भी तरह से संभावित नुकसान के लिए tarunpath.com जिम्मेदार नही होगा।



