बिपिन रावत ने कहा, 2019 में भारत रक्षा निर्यातकों की लिस्ट में 19वें स्थान पर था. उन्होंने कहा कि हम इस बात के गवाह हैं कि भारत ने रक्षा निर्यात में 700 प्रतिशत की ग्रोथ की है.
सीडीएस जनरल बिपिन रावतने बुधवार को कहा, हम सिर्फ अपने सुरक्षाबलोंकी जरूरतों को पूरा करने के लिए हथियारों और रक्षा उपकरणों का उत्पादन नहीं कर रहे, बल्कि धीरे-धीरे एक रक्षा निर्यातउद्योग बन रहे हैं. हमने 2016-17 में 1521 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात किया था. वहीं, 2018 में यह रक्षा निर्यात बढ़कर 10, 745 करोड़ रुपये हो गया. बिपिन रावत ने कहा, 2019 में भारत रक्षा निर्यातकों की लिस्ट में 19वें स्थान पर था. उन्होंने कहा कि हम इस बात के गवाह हैं कि भारत ने रक्षा निर्यात में 700 प्रतिशत की ग्रोथ की है.
जनरल रावत ने कहा, ‘हम न केवल संख्या के आधार पर, बल्कि सघन युद्ध अनुभव, पेशेवर रवैये और गैर-राजनीतिक प्रकृति के कारण दुनिया के अग्रणी सशस्त्र बलों में से एक हैं. पिछले कुछ साल में भारत के रक्षा क्षेत्र में ऊर्जा भरने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. साथ ही कुछ योजनाएं शुरू की गई हैं. हम अपने स्वेदशीकरण के मूल्यों के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध हैं.’
We witnessed a staggering 700% growth in defence exports from Rs 1521 Cr in 2016-17 to Rs 10,745 Cr in 2018-19, an all time high ranking of 19th in the list of defence exporters in 2019: CDS General Bipin Rawat at e-symposium on ‘Catalysing Defence Exports’ via video conferencing pic.twitter.com/Kh0gPQCBjF— ANI (@ANI) September 9, 2020
हथियारों के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा भारतः पीएम मोदी
बिपिन रावत का ये बतायन प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत हथियारों के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा. पिछले दिनों एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता को लेकर हमारा कमिटमेंट सिर्फ बातचीत या कागजों तक ही सीमित नहीं है. इसके कार्यान्वयन के लिए एक के बाद एक कदम उठाए गए हैं.



