कंगना ने कहा कि मेरे घर में कोई अवैध निर्माण नहीं है, सरकार ने भी 30 सितंबर तक कोविड में किसी भी विध्वंस पर प्रतिबंध लगा दिया है, अब बॉलीवुड की नज़र में यह वही है जो फासीवाद जैसा दिखता है.
संजय राउत और कंगन रनौत के बीच शुरू हुए विवाद अब कंगना के ऑफिस टूटने तक पहुंच गया है. बीएमसी ने आज कंगना रनौत के ऑफिस पर अवैध निर्माण तोड़ने का नोटिस लगाया और उसके तुरंत बाद उनके ऑफिस में अवैध निर्माण को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है.
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि कंगना ने महाराष्ट्र सरकार को चुनौती दी, बीएमसी को चुनौती दी. उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान से की. उन्हें ये सब नहीं कहना चाहिए.
बीएमसी के कर्मचारी कंगना के ऑफिस के उपर वाले फ्लोर पर भी अवैध निर्माण का मुआयना कर रहे हैं. बीएमसी के गाड़ियों और कर्मचारियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. रास्ते को सील कर दिया गया है.
कंगना ने एक और टवीट करते हुए कहा कि मैं कभी गलत नहीं होती हूं, मेरे दुश्मन ये हर बार साबित करते हैं. उन्होंने कहा कि देखा इसलिए मैं कहती थी कि मुंबई अब पीओके बन गया है.
I am never wrong and my enemies prove again and again this is why my Mumbai is POK now #deathofdemocracy 🙂 pic.twitter.com/bWHyEtz7Qy— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 9, 2020
कंगना ने अपने ऑफिस को राम मंदिर बताते हुए कहा कि यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहां बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा. एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने बीएमसी की तोड़फोड़ की तस्वीरों को शेयर किया है और कैप्शन में पाकिस्तान लिखा है.
Pakistan…. #deathofdemocracy pic.twitter.com/4m2TyTcg95— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 9, 2020
Babur and his army 🙂#deathofdemocracy pic.twitter.com/L5wiUoNqhl— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 9, 2020
बीएमसी के इस कदम पर कंगना ने ट्वीट कर कहा, ”मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़ में पहली फ़िल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहाँ बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम , जय श्री राम , जय श्री राम.”
मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़ में पहली फ़िल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहाँ बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम , जय श्री राम , जय श्री राम 🙏 pic.twitter.com/KvY9T0Nkvi— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 9, 2020
बीएमसी के कर्मचारी कंगना के ऑफिस के बाहर हथौड़े और कूदाल लेकर पहुंच गए हैं. जेसीबी मशीन भी वहां पहुंच गई है. बीएमसी के कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं. कंगना के ऑफिस के बाहर ह्यूमन चेन बनाकर पुलिस वाले खड़े हैं.
कंगना रनौत थोड़ी देर में चंडीगढ़ एयरपोर्ट से निकलने वाली हैं. कंगना को Y+ सिक्योरिटी दी गई है. कंगना इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना होंगी.बीएमसी का कहना है कि जिस काम को लेकर हमने आपत्ति जताई थी कि वो काम अभी भी जारी है इसलिए इस निर्माण को गिराया जाएगा. ये दो पेज का नया नोटिस कंगना के ऑफिस के दरवाजे पर लगाया गया है.
बीएमसी ने कंगना के ऑफिस को लेकर नया नोटिस जारी किया है जिसमें कंगना के ऑफिस को गिराने को बात कही गई है. कंगना की वकील कब रफ से 7 दिन की मोहलत मांगी गई थी.
कंगना ने ट्वीट कर लिखा,”ये मुंबई में मेरा घर है,मैं मानती हूँ महाराष्ट्र ने मुझे सब कुछ दिया है, मगर मैंने भी महाराष्ट्रा को अपनी भक्ति और प्रेम से एक ऐसी बेटी की भेंट दी है जो महाराष्ट्रा शिवाजी महाराज की जन्मभूमि में स्त्री सम्मान और अस्मिता केलिए अपना ख़ून भी दे सकती है, जय महाराष्ट्रा.”
रिया की गिरफ्तारी को लेकर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गलफ्रेंड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने कहा, “न्याय हुआ. कुछ भी भाग्य से नहीं होता. आप अपने कर्मों से अपनी नियति रचते हैं. यही कर्म है.” वहीं, सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह रापूत के न्याय के लिए कैंपेन चलाने वाले शेखर सुमन ने भी रिया की गिरफ्तारी पर खुशी जताई है. उन्होंने ट्विट पर लिखा, “आप जैसा बोयेंगे, वैसा काटेंगे.”
कंगना ने एक ट्वीट में लिखा,”मैं बारह साल की उम्र में हिमांचल छोड़ चंडीगढ़ हॉस्टल गयी फिर दिल्ली में रही और सोलह साल की थी जब मुंबई आयी, कुछ दोस्तों ने कहा मुंबई में वही रहता है जिसे मुम्बादेवी चाहती है,हम सब मुम्बादेवी देवी के दर्शन करने गए,सब दोस्त वापिस चले गए और मुम्बादेवी ने मुझे अपने पास ही रख लिया.
“बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज मुंबई पहुंचने वाली हैं. मुंबई जाने के लिए वह मनाली स्थित अपने घर से निकल चुकी हैं. वह चंडीगढ़ से फ्लाइट दोपहर 12 बजे के बाद फ्लाइट लेंगी.
बीएमसी द्वारा कोर्ट में केविएट दाखिल किये जाने के लिए भी कंगना के वकील रिजवान ने बीएमसी की आलोचना की. रिजवान ने कहा कि बीएमसी की पूरी कार्रवाई कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रही तनातनी के बीच बदले की भावना से की गई कार्रवाई है, जो कि निंदनीय है.



