अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में निकाली जा रही जल-परेड के दौरान पांच नौकाएं डूब गईं. इन पांचों नावों के डूबने से किसी के मारे जाने की खबर नहीं मिली है.
वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में निकाली जा रही जल-परेडके दौरान पांच नौकाएंडूब गईं. इन पांचों नावों के डूबने से किसी के मारे जाने की खबर नहीं मिली है. ऑस्टिन स्थित स्ट्रैविस काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि किसी समर्थक के घायल होने की भी अभी तक खबर नहीं मिली है. यह बताया जा रहा है कि अभी तक दो बोट पानी के अंदर ही हैं और उसे बाहर निकाले जाने की कोशिश की जा रही है.
ट्रंप के समर्थन में निकाली जा रही थी जल परेड
ट्रैविस काउंटी शेरिफ कार्यालय की क्रिस्टन डार्क के अनुसार ट्रंप की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के समर्थन में शनिवार को ऑस्टिन के पश्चिम में स्थित एक झील पर परेड निकाली जा रही थी, जिसमें दर्जनों नौकाएं शामिल थीं. इन नौकाओं से तत्काल मदद का संदेश मिला था. ट्रंप के समर्थन में सैन डियागो में विशाल नौका जुलूस निकाला गया. रिकी नाम के व्यक्ति इस नौका रैली का वीडिया ट्वीट किया है.
The San Diego Trump Boat Parade is just massive. pic.twitter.com/fvkt9P8XiY— rick (@rickdiebold1111) September 7, 2020
19,000 एकड़ में फैली झील में हो रही थी रैली
डार्क ने बताया कि 19,000 एकड़ में फैली झील का पानी शांत था लेकिन नौकाओं पर समर्थक क्षमता से ज्यादा थे. नौकाओं ठसाठस भरे होने के कारण ऊंची-ऊंची लहरें उठीं और यह घटना हुई. अभी तक इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.
डार्क ने बताया कि अधिकारियों को घटना के पीछे किसी साजिश के सबूत नहीं मिले हैं. डार्क नामक एक अधिकारी ने बताया कि तीन नौकाओं को निकाल लिया गया है और अन्य दो अब भी फंसी हैं.



