Home मनोरंजन रिया चक्रवर्ती से की पूछताछ जारी, भाई शौविक से हुआ सामना तो...

रिया चक्रवर्ती से की पूछताछ जारी, भाई शौविक से हुआ सामना तो रोने लगीं Rhea

66
0

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में संदिग्ध रिया चक्रवर्ती फिलहाल ड्रग्स कनेक्शन के मामले में एनसीबी की पूछताछ के दायरे में हैं, आज लगातार दूसरे दिन उनसे पूछताछ हो रही है. उनके भाई शौविक चक्रवर्ती पहले ही 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड में हैं.

-दो घंटे से रिया चक्रवर्ती से पूछताछ हो रही है और खबर मिली है कि रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती का जब आमना-सामना हुआ तो रिया भावुक हो गईं और शौविक को देखकर फूट-फूटकर रोने लगीं, उनके भाई शौविक भी रोने लगे. इसके बाद जांच कर रहे अधिकारियों ने दोनों को शांत कराया.

कंगना रनौत ने कैटेगरी की सुरक्षा दिए जाने पर गृह मंत्री और गृह मंत्रालय का आभार जताया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि ये प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज़ को कोई फ़ासीवादी नहीं कुचल सकेगा,वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद !

इसी बीच एक बड़ी खबर आई है कि एक्ट्रेस कंगना रनौत को गृह मंत्रालय की तरफ से कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है. इसके लिए बाकायदा हिमाचल प्रदेश सरकार ने गृह मंत्रालय से सिफारिश की थी जिसे मान लिया गया है. अब कंगना रनौत देश के किसी भी हिस्से में रहेंगी तो उनके साथ वाई प्लस कैटेगरी के तहत आने वाली सुरक्षा मौजूद रहेगी.

इस समय खबर आई है कि रिया चक्रवर्ती से एनसीबी जो पूछताछ कर रही है उसका नौवां राउंड चल रहा है और फिलहाल रिया से अकेले ही पूछताछ हो रही है. कल की पूछताछ में रिया ने ज्यादा सटीक जवाब नहीं दिए और सवालों के गोलमोल जवाब दिए जिनसे एनसीबी संतुष्ट नहीं है.

ड्रग्स केस में गिरफ्तार जैद और बासित के वकील ने जमानत की अर्जी दी है और उनके वकील का कहना है कि जो धाराएं उनपर लगाई गई हैं वो जमानत योग्य हैं लिहाजा उनके लिए जमानत लेने के लिए अर्जी लगाई गई है. अब से थोड़ी देर में इसपर अदालत में सुनवाई होगी.

रिया चक्रवर्ती से पूछताछ शुरू हुए एक घंटा बीत चुका है और एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े उनसे सवाल कर रहे हैं. इस समय सूत्रों के हवाले से खबर है कि कुछ देर में रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को रिया के सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी. इस केस में एफआईआर 16/20 के तहत अब तक नौ गिरफ्तारी हो चुकी हैं.