Home मनोरंजन सुशांत पर #Metoo को लेकर रिया चक्रवर्ती ने संजना सांघी पर साधा...

सुशांत पर #Metoo को लेकर रिया चक्रवर्ती ने संजना सांघी पर साधा था निशाना, अब एक्ट्रेस ने आरोपों पर दी सफाई

76
0

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने सुशांत के साथ ‘दिल बेचारा (Dil Bechara)’ में उनकी को-स्टार रहीं संजना सांघी (Sanjana Sanghi) पर भी कई आरोप लगाए थे. रिया ने संजना पर आरोप लगाते हुए कहा- ‘सुशांत पर बहुत ही प्लान्ड तरीके से मीटू (#MeToo) लगाया गया था.

मुंबईः सुशांत सिंह राजपूत मौत (Sushant Singh Rajput) मामले में गंभीर आरोपों का सामना कर रहीं एक्टर की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने गुरुवार (28 अगस्त) को पहली बार अपनी सफाई पेश की थी. एक्टर की मौत के 75 दिनों बाद एक्ट्रेस मीडिया में आईं और खुद पर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए सुशांत संग अपने रिश्ते पर भी बात की थी. बात करते हुए रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने सुशांत सिंह राजपूत पर उनकी को-स्टार संजना सांघी द्वारा लगाए MeToo पर भी बात की थी.

इस दौरान रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के साथ ‘दिल बेचारा’ में उनकी को-स्टार रहीं संजना सांघी पर भी कई आरोप लगाए थे. रिया ने संजना पर आरोप लगाते हुए कहा- ‘सुशांत पर बहुत ही प्लान्ड तरीके से मीटू लगाया गया था. क्योंकि, मीटू लगते ही संजना सांघी लंबे समय तक के लिए गायब हो गई थीं. सुशांत पूरी कोशिश कर रहे थे कि वह संजना से बात कर सकें, लेकिन वह गायब थीं. संजना सांघी को बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया गया.’

रिया चक्रवर्ती के इन आरोपों पर अब संजना सांघी ने भी सफाई पेश की है. सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के दावों पर संजना ने कहा है कि अब उनके पास कुछ भी ‘नया’ कहने को नहीं है. शनिवार को एक इंटरव्यू में संजना सांघी ने कहा कि- ‘मैं इमानदारी से कहूं तो मैंने हर चीज बता दी है. अब मैं इसे और ऐंटरटेन नहीं कर सकती. मैंने 25 से ज्यादा इंटरव्यू दिए और हर जगह सच्चाई ही बताई. अब मेरे पास कहने को और कुछ नहीं बचा है.’