Home Blog Page 2200

प्रतिबंधित औषधि के साथ तीन गिरफ्तार

0

भिलाईनगर। नशे के खिलाफ अभियान में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफतला मिली है। कार्यवाही जिओ खुलकर नशा मुक्ति अभियान के तहत की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों से प्रतिबंधित सीरफ फेन्सीकॉफ 252 नग एवं 2810 रूपये जप्त कर तीनों को पुलगाँव पुलिस ने नार्कोटिक्स एक्ट 8/22 ख, 27 क के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 7 मार्च की रात्रि करहीडीह तालाब के पास एक्टिवा में प्लास्टिक की बोरी में नशीली प्रतिबंधित सीरफ रखकर बिक्री करते अजहर कुरैशी 32 साल, मोह.अफजल जोबा 24 साल को पकड़ा। उनके पास से 125 नग सीरफ एवं 990 रूपये नगद जप्त हुए। उन्हीं की निशानदेही पर इंदर ढाबा बाईपास रोड पर 21 वर्षीय भावेश जैन को 127 नशीली प्रतिबंधित सीरफ एंव 830 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सीटू ने किया सम्मान

0

भिलाईनगर। सेक्टर 9 में महिला डॉक्टरों ओर स्टाफ नर्सो व तमाम अटेंडेंट, सेनेटरी की महिला कर्मियों से मुलाकात कर मरीजों के प्रति समपर्ण, त्याग, तमाम जिम्मेदारियों को ईमानदारी पूर्वक निभाने, महिलाअंों के संघर्षो को नमन करते हुए अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू के प्रतिनधियों ने गुलदस्ता भेट कर दी बधाई। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष जमील अहमद, महसचिव योगेश सोनी, कमलेश चोपड़ा, विकास, महिला लीडर दुर्गा साहू,व अन्य साथी उपस्तिथ थे।
भर्ती मरीजों को गुलदस्ता भेंट कर कहा गेट वेल सूंन। यूनियन के प्रतिनधि ने हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों ओर उनके परिजन से भी मुलाकात की ओर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई देते हुए जल्द स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाये देकर गुलदस्ते भेट किया।

महिला दिवस पर स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने ली लैंगिक समानता की सौगंध

0

भिलाईनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में लैंगिक समानता के प्रति सजग रहने एवं जागरूकता लाने की शपथ ली गई। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अलका सरदेशपांडे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.बसुमति दत्ता उपस्थित थीं। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ एपी सावंत, डॉ कीर्ति कौरा, डॉ.नम्रता भुसारी एवं योग प्रशिक्षक आनंद सिंह भी मंचासीन थे।
मुख्य अतिथि डॉ.अल्का सरदेशपांडे, डॉ.अरविंद सावंत ने संबोधित किया कहा कि, स्त्री और पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं और साथ मिलकर ही सृष्टि की गाड़ी चलाते हैं। एक के बिना दूसरे की कल्पना भी नहीं की जा सकती। महिला अधिकारों की दिशा में काफी प्रगति हुई है और स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। स्पर्श अस्पताल बेटियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है।
योग प्रशिक्षक आनंद कुमार सिंह ने स्वास्थ्य पर अपनी बात रखते हुए योग को परिभाषित किया। उनकी शिष्या दामिनी साहू ने योग का खूबसूरत प्रदर्शन भी किया। महिला दिवस के अवसर पर अस्पताल के कर्मचारियों के लिए अस्पताल को बेहतर बनाने एक सुझाव प्रतियोगिता रखी गई थी। विभिन्न विभागों के कर्मियों ने इसमें प्रतिभागिता दी। मार्केटिंग के शिवप्रसाद राव, आइपीडी के दीपक डोंडरे तथा आईटी के सूरज कुमार गुप्ता को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों से नवाजा गया। अस्पताल के वित्तीय सलाहकार प्रदीप पाल एवं अजय सोमानी ने योग प्रदर्शन करने वाली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दामिनी साहू को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. राजीव कौरा, डॉ.सुप्रिया गुप्ता एवं अन्य स्टाफ बड़ी संख्या में मौजूद थे।

कभी रूकना नहीं, मेयर संग सैकड़ों महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली

0

भिलाईनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर की महिलाओं के सम्मान में भिलाई विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव उनका हौसला बढ़ाने स्कूटी रैली निकाली। महिलाओं के साथ स्वयं भी स्कूटी चलाकर लोगों को जागरुकता का संदेश दिया। इस रैली के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि शहर की महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें पहचान दिलाने वे हमेशा उनके साथ रहेंगे ताकि वे रूके नहीं और हमेशा आगे बढ़ती रहें।
महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तू रूकना नहीं की थीम कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी शुरुआत सुबह स्कूटर रैली निकाल कर की। रैली की शुरुआत रविवार सुबह सेक्टर 9 चौक से की गई। यह रैली सेंट्रल एवेन्यु से होकर सेक्टर 5 मार्केट स्थित डोम शेड तक निकाली गई। यहां महिलाओं के लिए और भी कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। सेक्टर 5 में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में महिलाओं को स्पेशल फील कराने उनके लिए गल्र्स बैंड के साथ डीजे का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस रैली का उद्देश्य यह है कि, हमारे शहर की बहन-बेटियों को यह अहसास हो कि, वे बिना डरे हमेशा आगे बढ़े क्योंकि उनका उत्साह बढ़ाने हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि, हमारे शहर की बहन बेटियाँं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और इनके इसी हौसलों को सलाम करने हमारी एक पहल है। आगे उन्होंने कहा कि, हमारा देश पुरूष प्रधान है इस लिए हमारा देश विकाशील देश है। जिस दिन महिला प्रधान हो जाएगा उस दिन हमारा देश विकसित देश बन जायेगा। भारत के निर्माण और विकाश में महिलाओं का पूरा योगदान है।

खिलाडिय़ों का महापौर ने किया सम्मान

0

भिलाईनगर। 42 वी सीनियर राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता जिसका आयोजन सेक्टर 3 बीटीआई ग्राउंड भिलाई छत्तीसगढ़ में हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ के महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के खिलाडिय़ों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अपने जाबाज इरादों और जी तोड़ मेहनत करने खिलाडियों ने विजेताओं में अपना नाम शामिल कर देश भर में भिलाई का नाम रौशन किया। महिला और पुरूष वर्ग के दोनों खिलाडिय़ों ने रजत पदक जीता है। इन खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने के लिए खिलाडिय़ों का देवेंद्र यादव भिलाई विधायक एवं महापौर ने सम्मानित की। सभी को पुरस्कार भेंट किया और बधाई देते हुए आने वाले दिनों में बजी भिलाई का नाम पूरी दुनिया मे रोशन करने के लिए प्रेरित कर शुभकामनाएं दी। विधायक निवास स्थान सेक्टर 5 में सम्मान समारोह का आयोजन कर सभी को सम्मानित किया गया एवं सभी खिलाडिय़ों को जर्सी प्रदान की तथा नए ग्राउंड प्रदान करने का आश्वासन दीया। समारोह में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर, छत्तीसगढ़ प्रदेश थ्रो बॉल संघ के अध्यक्ष पदम जे.एम.नेल्सन संघ के सचिव पी.कॉम राजू उपस्थित थे।

महिला दिवस पर ‘वुमेन्स विंग‘ की स्थापना

0

भिलाईनगर। ऐकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, दुर्ग-भिलाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को विशेष बनाने के उद्देश्य से दुर्ग-भिलाई में ‘वुमेन्स विंग‘ की स्थापना की गई। जिसमें जिले के ख्यातिनाम महिला शिशु रोग विशेषज्ञों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इंडियन ऐकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की महिला प्रतिनिधि एवं इन्टॉलेशन आफिसर के रूप में रायपुर मेडिकल कालेज के शिशु रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. शारजा फुलझले के विशेष उपस्थिति में ऐकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, दुर्ग-भिलाई के महिला विंग का गठन किया गया।
ऐकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, दुर्ग-भिलाई के ‘वुमेन्स विंग‘ के नये अध्यक्ष के रूप में बीएसपी के जे.एल.एन. अस्पताल की निदेशक डॉ.जी.मालिनी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष के रूप में डॉ.सुनीता कोठारी, सचिव के रूप में डॉ. सीमा जैन, क्लिनिकल सचिव के रूप में बीएसपी के जे.एल.एन. अस्पताल की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. माला चौधरी एवं संयुक्त सचिव के रूप में डॉ.रचना जैन को नये बॉडी में दायित्व प्रदान किया गया। प्रोफेसर डॉ. शारजा फुलझले ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया कि, वे संस्था की गतिविधियों को नई ऊँचाई प्रदान करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला पुलिस की कमान महिलाओं के हाथ

0

एसएसपी ने की अभिनव पहल, महिला अधिकारी कर्मचारियों ने संभाली व्यवस्था
भिलाई।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के उपलक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव के निर्देशन में दुर्ग पुलिस के द्वारा एक अनूठी पहली शुरुआत की गई जिसमें 150 से ज्यादा महिला अधिकारी एवं महिला कर्मचारी उपस्थित हुए एवं दुर्ग जिले के सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने कंधो पर लिया! अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईसीयूडब्लू श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के नेतृत्व में महिला अधिकारी से लेकर महिला आरक्षक की टीम ने पूरी रात शहर की सुरक्षा की जि़म्मेदारी संभाली। महिला कर्मियों को पुलिस कंट्रोल रुम में ब्रीफिंग के दौरान महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों में गश्त को काफी उत्साह था पारिवारिक परेशानियों के बावजूद भी अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा से करने के लिए सब परेशानियों को भूलकर दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए इनके चेहरे मैं एक अलग ही खुशी देखने को मिली श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम द्वारा महिला अधिकारी कर्मचारी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुर्ग जिले में जो पहल की गई उसके लिए सबको प्रोत्साहित किया।
महिला अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कंट्रोल रुम से लेकर आस्था चौक तक पैदल मार्च किया तब गस्त पर रवाना हुई। गश्त के दौरान अपने थाना क्षेत्र में महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा हथियारबंध के साथ दुर्ग जिले के सराफ, एटीएम बैंक के गार्ड को चेक किया गया जिसमें महिला कर्मचारी द्वारा जामुल क्षेत्र में छह संदिग्ध लोगों को एवं दुर्ग में 12 लडक़ों को, धमधा क्षेत्र में 12 लोग, नंदिनी क्षेत्र में 10 लोगों को एवं महिला थाना 15 लडक़ों से पूछताछ कर उनके पालकों को बुलाकर समझाइश देकर छोड़ा गया एवं 151 की दो कार्यवाही महिला थाना से एवं 151/107,116 की का कार्यवाही कुम्हारी एवं भिलाई नगर से की गई भिलाई भट्टी से एक वारंटी लाया गया एवं पद्मनाभपुर से तीन गिरफ्तारी वारंट तामिल किए गए तथा खुर्सीपार थाना क्षेत्र में तीन अज्ञात लोगों के द्वारा ऑटो को चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था जिसमें गश्त पर तैनात महिला अधिकारी कर्मचारी द्वारा सक्रियता दिखाते हुए चोरी की घटना घटित होने से रोक जा सकी। महिला अधिकारी कर्मचारी द्वारा दिए गए लक्ष्य को सफलता पूर्वक हासिल किया गया और कहा गया कि, इस कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा महिला अधिकारी कर्मचारियों द्वारा की गई शहर की चाक चौबंध सुरक्षा व्यवस्था को सफलतापूर्वक यह जाने पर भूरी भूरी प्रशंसा व्यक्त करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारी को धन्यवाद व्यक्त कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

लापता कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल 5 दिन बाद बेंगलुरु में मिले, कमलनाथ ने उन्हें लाने के लिए मंत्री और विमान भेजा

0

भोपाल। भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों के बीच 5 दिन से लापता कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह रविवार को बेंगलुरु में मिले। खबर लगते ही कमलनाथ ने पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल को बेंगलुरु भेजा। जहां से विधायक को नियमित फ्लाइट से इंदौर लाया गया। मुख्यमंत्री ने इंदौर से बिसाहू लाल को लाने के लिए सरकारी हवाई जहाज भी रवाना किया। बिसाहू लाल सरकारी विमान से भोपाल आ गए हैं। राजधानी आते ही उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। कांग्रेस के दो विधायक हरदीप सिंह और रघुराज कंषाना अब भी लापता हैं। दोनों के जल्द वापस लौटने की संभावना जाहिर की जा रही है। हालांकि, हरदीप सिंह अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को पहले ही भेज चुके हैं।
पर्यटन मंत्री ने बिसाहू लाल के साथ फोटो पोस्ट की
पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह ने एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें वे बिसाहू लाल के साथ नजर आ रहे हैं। बिसाहू लाल सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस के साथ शुरू से था और हमेशा कांग्रेस के साथ ही रहूंगा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को उनका पूरा समर्थन है। बिसाहू लाल के बेटे तेज प्रताप ने शुक्रवार को भोपाल में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
दिग्विजय गुट के बिसाहू 5 बार कांग्रेस से विधायक बने
बिसाहू लाल दिग्विजय सिंह गुट के माने जाते हैं। वे 1980 में पहली बार विधायक चुनकर आए थे। अभी तक वे 5 बार कांग्रेस के विधायक बने हैं। दिग्विजय सिंह सरकार में पीडब्‍ल्‍यूडी मंत्री, ऊर्जा मंत्री और आदिवासी विकास मंत्री रहे हैं। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ होने के बाद भी मंत्री नहीं बनाए जाने से कमलनाथ से नाराज चल रहे हैं।

आईएस से जुड़े कश्मीरी दंपती गिरफ्तार

0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रविवार को इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रॉविंस (आईएसकेपी) मॉड्यूल से जुड़े कश्मीरी दंपती को गिरफ्तार किया है। डीसीपी (स्पेशल सेल) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि जामिया नगर से जहांजेब सामी और हिंदा बशीर बेग को गिरफ्तार किया गया। ये श्रीनगर के रहने वाले हैं। दोनों सीएए के खिलाफ प्रदर्शन क इस्तेमाल मुस्लिम युवाओं को भड़काकर आतंकी हमले के लिए करना चाहते थे। पुलिस को इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और जिहादी दस्तावेज भी मिले हैं। ये लोग अफगानिस्तान में आईएसकेपी के टॉप लीडर्स के संपर्क में थे।
जहांजेब कई दिनों से इंटेलीजेंस के रडार पर था
भारतीय खुफिया एजेंसी को जहांजेब के आतंकी संगठन आईएसकेपी से जुड़े होने की जानकारी मिली थी। आईएसकेपी अफगानिस्तान में आईएसआईएस का सहयोगी संगठन है। ऐसी आशंका थी कि जहांजेब फिदायीन हमले को अंजाम देने की फिराक में था। इसके लिए उसने हथियार जुटाना भी शुरू कर दिया था। अभी उसकी गतिविधियां इंटरनेट के जरिए आतंकी संगठनों के प्रचार तक सीमित थीं। वह आईएसकेपी को जम्मू-कश्मीर के बाहर पूरे देश में फैलाना चाहता था।
पत्नी भी आतंकी संगठनों के प्रचार में शामिल थी
जहांजेब सामी की पत्नी हीना बशीर बेग भी सोशल मीडिया पर आईएस का समर्थन करने वाले हैंडल पर सक्रिय थी। वह आतंकी गतिविधियों के लिए सही लोगों की पहचान में जुटी थी। प्राथमिक पूछताछ में जहांजेब ने बताया कि वह आईएस की मैग्जीन स्वात-अल-हिंद के फरवरी महीने के संस्करण को प्रकाशित करवाने में शामिल था। इसमें सीएए का विरोध कर रहे लोगों को जिहादी रास्ता अपनाने की अपील की गई थी। इस मैग्जीन को 24 फरवरी को ऑनलाइन जारी किया गया था। इसमें लिखा था कि लोकतंत्र आप लोगों को नहीं बचा पाएगा।

हंगामा 2 के लिए पूरी तरह तैयार हैं प्रणीता सुभाष

0

मुंबई । अत्तरीनतिकि दरेदी, सगुनी, पोरकी और ब्रह्मा जैसी दक्षिणी भारतीय फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री प्रणीता सुभाष बॉलीवुड फिल्म हंगामा 2 में सभी को हंसी से लोटपोट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म प्रियदर्शन की हंगामा की दूसरी कड़ी है, जो 2003 में रिलीज हुई थी। हंगामा 2 में मीजान जाफरी, परेश रावल और शिल्पा शेट्टी भी हैं।
प्रणीता ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, असीमित कंफ्यूजन के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि प्रियदर्शन और रतन जैन सभी के पसंदीदा कॉमेडी फिल्म हैशटैगहंगामा2 के रीबूट के साथ फिर से आ रहे हैं। हंगामा 2 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
वह अजय देवगन के साथ भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में भी नजर आएंगी। वह देवगन की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी।